फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहड़ी के लिए सजने लगे बाजार

विज्ञापन
अखनूर..... सीमावर्ती क्षेत्र में लोहड़ी पर्व के लिए बाजार सजने लगना
विज्ञापन
अखनूर। सीमावर्ती क्षेत्र में लोहड़ी पर्व के लिए बाजार सजने लगना शुरू हो गए हैं। बाजार में मूंगफली और ड्राई फूड के स्टाल जगह-जगह लगे हैं।
विज्ञापन

कस्बे के बस अड्डा, मेन चौक, राजा बाजार, सुंगल मोड़ सहित अन्य बाजारों में लगे स्टालों पर लोगों ने खरीदारी की है। इस पर बाजारों में काफी भीड़ रही। खरीदारी करने आईं सुनीता देवी ने बताया लोहड़ी पर्व पर बाजार में आगमन पर खरीदारी की गई। रिश्तेदारों को मूंगफली और ड्राई फूड गिफ्ट किया जाएगा। उन्होंने बताया चार दिन के बाद बारिश से राहत मिलने पर खरीदारी की। दुकानदार राहुल लंगर ने बताया कि लगातार बारिश के बाद सोमवार को मौसम साफ होने पर बाजारों में रौनक रही। लोगों ने जमकर खरीदारी की। उन्होंने बताया कि बाजारों में सबसे ज्यादा लोगों ने मूंगफली सहित अन्य त्योहार में प्रयोग करने वाली सामग्री की खरीदारी की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें