ज्यौड़ियां। खौड के गांव कड़ाह में शुक्रवार को ब्राह्मण समुदाय की सरदालिया बिरादरी की मेल बड़ी श्रद्धा व धार्मिक अनुष्ठान के साथ मनाई जाएगी। इसमें ब्राह्मण बिरादरी के परिवारों के साथ-साथ और अन्य को भी कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए कृष्ण लाल शर्मा और सदस्यों ने प्रार्थना की है। उन्होंने कहा कि सपरिवार इस अनुष्ठान में पहुंच कर दाती मां का आशीर्वाद प्राप्त करने का सौभाग्य प्राप्त करें। उन्होंने यह भी बताया कि सुबह 10 बजे हवन यज्ञ प्रारंभ होगा व 11 बजे पूर्णाहुति दी जाएगी। तत्पश्चात श्रद्धालुओं के लिए भंडारा खोल दिया जाएगा।