फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीदों की आत्म शांति के लिए निकाला कैंडल मार्च

विज्ञापन
परगवाल में,सीडीएस जरनल बिपिन रावत को, श्रद्धांजलि देते चौकी प्रभारी वलजीत सिंह और युवा
विज्ञापन
परगवाल। सीमा क्षेत्र में सोमवार को सी-डाइट के तहत प्रशिक्षण ले रहे युवाओं ने सीडीएस जरनल बिपिन रावत समेत अन्य योद्धाओं के शहीद होने पर उनकी स्मृति में कैंडल मार्च निकाला। मार्च का नेतृत्व सी-डाइट के तहत युवाओं को प्रशिक्षण दे रहे अभिलव गुप्ता तथा मीरा मन्हास ने किया। मार्च हायर सेकेंडरी स्कूल से बाजार से होते हुए बिपिन रावत अमर रहे के नारे लगाते हुए गुजरा। युवाओं ने मोमबत्तियां और बिपिन रावत का वैनर ले रखा था। इससे पहले चौकी प्रभारी बलजीत सिंह परिहार ने भी जरनल बिपिन रावत की जीवनी पर रोशनी डाला। हेलिकॉप्टर दुर्घटना में मारे गए वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें