अखनूर। मडंलायुक्त डॉ. राघव लंगर ने रविवार को यहां एक कार्यक्रम में भाग लेकर सरपंचों, पंचों और किसानों की समस्या सुनीं। इसमें उपस्थित लोगों ने उन्हें दैनिक जीवन में आने वाली समस्याओं से अवगत कराया। क्षेत्र के अखनूर, खौड़, चौकी चौरा से आए प्रतिनिधि ने एक-एक कर क्षेत्र और पंचायतों से संबंधित बिजली आपूर्ति, पेयजल, लिंक सड़कों की जर्जर स्थिति, ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाने, लोवोल्टेज, तालाबों का संरक्षण और उपजाऊ कटाव से संबंधित मुद्दों पर प्रकाश डाला। नहरों की मरम्मत और ओलावृष्टि से फसल के नुकसान की मुआवजा राशि देने की मांग की। मंडलायुक्त ने उपस्थित लोगों को सुना और आश्वासन दिया कि उनकी शिकायत का जल्द ही समाधान किया जाएगा। इस अवसर पर डीडीसी सदस्य सुरेश शर्मा, भूषण बराल, बीडीसी किरण पवार आदि उपस्थित रहे। संवाद