अखनूर के गांव चन्नी टरगवाल में भागवत कथा शुभारंभ से पूर्व निकाली गई कलश यात्रा।
अखनूर। गांव चन्नी टरगवाल में भागवत सप्ताह का शुभारंभ किया गया है। सोमवार को कथा से पूर्व कलश यात्रा निकाली गई। कथा में द्वारका शास्त्री के शिष्य पंडित सुरेश शास्त्री प्रवचन करेंगे। कलश यात्रा गांव के विभिन्न क्षेत्रों और चौराहों से होकर गुजरी और चिनाब दरिया से जल लेकर कथा स्थल पहुंची। आयोजक कमेटी के सदस्यों ने बताया कि कथा 28 नंवबर तक चलेगी, जिसमें आसपास के क्षेत्रों से भी भक्त शामिल होेंगे। उन्होंने बताया कि मानव व समाज कल्याण के लिए ऐसे आयोजन होते रहने चाहिए। तभी समाज में भक्ति भावना बनी रहेगी। यह आयोजन सभी गांव वासियों के सहयोग से किया जा रहा है। संवाद