अखनूर। सीमावर्ती क्षेत्र में करवाचौथ पर्व धूमधाम से मनाया गया। महिलाओं ने व्रत रख पति की लंबी उम्र की कामना की। महिलाओं ने शाम को चांद देखकर पूजा अर्चना के बाद व्रत को तोड़कर भोजन किया। वहीं कई पतियों ने भी पत्नियों की तरह व्रत रखा। महिला रानी देवी ने बताया कि महिलाओं के लिए करवाचौथ का व्रत अहम है। पूरा दिन भगवान की आराधना करके लंबी उम्र की कामना करती हैं। इस पर बाजारों भी खरीदारी करती हैं। संवाद