चिनाब दरिया मे दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन किया गया ।
अखनूर। दुर्गा सप्तशती पूजन के बाद चिनाब दरिया में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जित की गई। शुक्रवार को जम्मू संभाग से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने बसों, मेटाडोर और अन्य वाहनों पर सवार होकर चिनाब दरिया के जियो पोता और चंदिया घाटों पहुंच कर मां दुर्गा के जयकारे और नाच कर प्रतिमा को मंत्रोच्चारण के साथ विसर्जित किया गया। श्रद्धालुओं में बड़ी संख्या में बच्चे और महिलाएं शामिल रहीं। संवाद