फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खौड़ में ई-श्रम कार्ड के बारे में जानकारी दी

विज्ञापन
खौड़ में ई-श्रम कार्ड के बारे में जानकारी दी
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। छंब विधानसभा के मंडल खौड़ नगर पालिका में बुधवार को श्रम एवं रोजगार मंत्रालय की तरफ से सीएससी केंद्र में श्रमिकों को कार्ड के लाभ के बारे में जानकारी दी गई। मंडल अध्यक्ष सुखदेव सिंह ने बताया कि इस कार्ड से असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा एवं कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। ई-शर्म में पंजीकरण के साथ श्रमिकों को एक वर्ष के लिए पीएमएसबीवाई का लाभ मिलेगा (आकस्मिक मृत्यु और पूर्ण विकलांगता के लिए 2 लाख रुपये और आंशिक विकलांगता के लिए एक लाख रुपये)। यह प्रवासी श्रम कार्य बल को ट्रैक करने और उन्हें रोजगार के अवसर प्रदान करने में मदद करेगा। इस मौके पर उप अध्यक्ष एवं पार्षद दीपक सिंह, शक्ति केंद्र इंचार्ज रमेश सिंह आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें