एसडीएम नवनीत मान का स्वागत करते लोग।
ज्यौड़ियां। तहसील के ब्लाक भलवाल ब्राह्मणा की पंचायत देवीपुर में मंगलवार को अखनूर की एसडीएम नवनीत मान की तरफ से एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में डीडीसी सदस्य भूषण बराल उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य सरकारी विभागों के अधिकारियों के साथ राबता करना और जन समस्याओं से अवगत कराना रहा। डीडीसी सदस्य ने लोगों को आश्वासन दिलाया कि इस तरह के कार्यक्रम आगे भी किए जाएंगे और आपकी समस्याओं को सुना भी जाएगा। उनका समाधान भी किया जाएगा। इस मौके पर तहसीलदार डॉक्टर विशाल सिंह परिहार, बीडीओ शिवानी गुप्ता तथा सरकारी विभागों के अधिकारी एवं काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे। संवाद