ज्यौड़ियां। शिवसेना खौड़ इकाई के नेताओं ने सोमवार को मां साहेब मीना ताई ठाकरे के स्मृति दिवस पर मां साहेब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस मौके पर शिवसेना अध्यक्ष खौड़ सुमित शर्मा सहित अन्य कई लोग उपस्थित रहे। सुमित शर्मा ने कहा कि शिवसेना प्रमुख बाला साहब ठाकरे की पत्नी मीना ताई ठाकरे को शिव सैनिक मातोश्री कहा करते थे। 6 सितंबर 1995 को मीना ताई ठाकरे का निधन हुआ। उन्हाेंने अपना पूरा जीवन समाज, गरीब एवं असहाय लोगों की सेवा करते हुए गुजारा। संवाद