अखनूर। चिनाब दरिया के चंदिया घाट भगवान श्री परशुराम मंदिर में शनिवार को श्री शनिदेव महाराज की मूर्ति स्थापना का कार्यक्रम ब्राह्मण सभा प्रधान अशोक शास्त्री की अध्यक्षता में किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मंदिर प्रात: 9 बजे गणेश पूजन के साथ कार्यक्रम का श्री गणेश होगा। इसके बाद पूजा-अर्चना के साथ 12 बजे मूर्ति स्थापना और पूर्णाहुति दी जाएगी। उसके बाद भंडारे होगा। संवाद