फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेेस्ट पाकिस्तानी रिफ्यूजी परिवार छत पर तिरंगा फहराएंगे

विज्ञापन
सुखदेव सिंह मनहास।
विज्ञापन
परगवाल। वेस्ट पाकिस्तानी रिफ्यूजी दल कमेटी के उप प्रधान सुखदेव सिंह मन्हास ने बुधवार को एक अपील में रिफ्यूजी परिवारों को पांच अगस्त को त्योहार के रूप में मनाने के साथ-साथ घर की छत पर तिरंगा फहराने की अपील की। उन्होंने बताया की वेस्ट पाकिस्तानी रिफ्यूजी परिवारों को बहुत ही मुश्किलों का सामना करने के बाद नागरिकता मिली है। रिफ्यूजी परिवारों के साथ दशकों से अन्याय होता आ रहा था। इसलिए वह सरकार की तरफ से किसी भी योजनाओं का लाभ नहीं ले पाते थे। उन्होंने बताया कि देश को आजादी 1947 को मिली थी, लेकिन वेस्ट पाकिस्तान परिवारों को आजादी सही मायने में 5 अगस्त 2019 को मिली। जब केंद्र में भाजपा सरकार ने अनुच्छेद 370 को हटाकर उनको मौलिक अधिकार दिए। उन्होंने बताया कि परगवाल में इस त्योहार को वह शनिवार को मनाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें