कारगिल शहीद को श्रद्धांजलि देते लोग।
ज्यौड़ियां। डिग्री कालेज खौड़ की एनसीसी इकाई की तरफ से बुधवार को गांव चक मलाल निवासी कारगिल शहीद अनिल सिंह मनहास के स्मारक पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें शहीद को श्रद्धांजलि दी गई। यह श्रद्धांजलि चार दिवसीय कारगिल विजय दिवस का हिस्सा रही। इस मौके पर शहीद के परिजन तथा कालेज का स्टाफ उपस्थित रहा। संवाद