फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनपाल बिरादरी के देवस्थान के उत्थान पर किया विचार-विमर्श

विज्ञापन
विज्ञापन
अखनूर। गांव संगानी परोसती में लखनपाल बिरादरी के माता सतो देवी देवस्थान में रविवार को कार्यकारिणी सदस्यों की बैठक हुई। इसमें सदस्यों ने बिरादरी और मंदिर के उत्थान के लिए अनेक पहलुओं पर विचार-विमर्श किया और मंदिर निर्माण के लिए कई फैसले लिए। प्रधान राजीव कुमार ने कहा कि लखनपाल बिरादरी के देवस्थान और बिरादरी के उत्थान के लिए सभी लोग आगे आकर कार्य करें और निर्णायक कदम उठाएं। तभी मंदिर में विकास कार्य की प्रगति होगी। बिरादरी के सदस्यों को दान के साथ अन्य सहयोग भी देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि मंदिर निर्माण के लिए अब तक संतोषजनक कार्य हुआ है। इस अवसर पर अशोक कुमार, विशन दास, सोमनाथ शर्मा, जसवंत चंद, सीता राम, जुगल कुमार, सुरेंद्र शर्मा, चिंता मनी, सुरम दास आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें