अखनूर। गांव अंबारां में सत्यवती बुआ तृप्ता जी के पवित्र देवस्थान पर सोमवार (कल) होने वाला वार्षिक मेला नहीं होगा। तहसीलदार सुरेंद्र सिंह के आदेश अनुसार कोरोना के फैलाव को रोकने के लिए किसी भी प्रकार की धार्मिक सभा एवं मेले आयोजित करने पर रोक लगा दी गई है। बुआ तृप्ता देवस्थान विकास कमेटी ने श्रद्धालुओं से निवेदन किया है कि इस बार मेले में न आएं और घर से ही ध्यान कर आशीर्वाद प्राप्त करें। संवाद