जम्मू। श्री अमर क्षत्रिय राजपूत सभा की तरफ से बुधवार को महाराजा गुलाब सिंह के जन्मोत्सव पर उनकी याद में श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर राजपूत समुदाय के लोगों ने महाराजा गुलाब सिंह के योगदान को याद किया और नारे लगाए। सभा के अध्यक्ष नारायण सिंह ने बिरादरी के लोगों का कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए आभार व्यक्त किया। इस दौरान एसएस परिहार, भीष्ण सिंह जमवाल, आरएस जसरोटिया, सुखदेव सिंह सलाथिया, केएस जसरोटिया ने हिस्सा लिया। ब्यूरो