फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: अति महाविष्णु यज्ञ में 3.20 लाख दी गई आहुतियां

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सांबा। कस्बे के बुधवानी में शहीदों की याद में चल रहे अति महाविष्णु यज्ञ में शुक्रवार को 150 साधु संतों की पूजा की गई। जम्मू-कश्मीर के सभी संत समाज को निमंत्रण दिया गया। शुक्रवार को यज्ञशाला में साधु समाज के संतों को सम्मान दिया गया। वहीं विद्वान पंडितों ने यज्ञ में 3.20 लाख आहुतियां डालीं। दिनभर परिक्रमा करने वालों की भीड़ बनी रही।
विज्ञापन

महिला, बजुर्ग, बच्चे सभी ने परिक्रमा में भाग लेकर पुण्य कमाया। अति महाविष्णु यज्ञ में साधु समाज के संतों की पूया के उपरांत श्रीश्री 1008 महा मंडलेश्वर दत्त गिरी ने कहा कि सांबा की पवित्र धरती में अति महाविष्णु यज्ञ कुंभ के सामान है। जो पुण्य कुंभ में मिलता है वही इस यज्ञ से मिलता है। उन्होंने यज्ञ में पहुंचे संतों का धन्यवाद किया। उन्होंने यज्ञ में भाग लेकर शहीदों को सम्मान दिया है। यज्ञ में राजनीतिक दलों के नेताओं का आना जारी है। सबसे पहले पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. फारूक अब्दुल्ला के आने के बाद केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह, पीडीपी नेता जुल्फकार अली, हर्षदेव सिंह, डोगरा स्भाविमान के संस्थापक चौधरी लाल सिंह, कांग्रेस नेता रमण भल्ला, कांग्रेस जिला प्रधान संजीव शर्मा व राजेश शर्मा ने भी संत बाल योगेश्वर महाराज का आशीर्वाद लिया। हर एक नेता का ख्वाब है कि वह यज्ञ में भाग ले। प्रबंधकों के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद भी यज्ञ में पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें