फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: प्रभात फेरियां निकाल संत रविदास की महिमा का गुणगान किया

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

आरएस पुरा। उपजिले में रविवार को माघ मास की पूर्णिमा के दिन संत रविदास जयंती पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम और कीर्तन आयोजित किए गए। आरएस पुरा कस्बे, दरावते, गांव कोटली शाह दौला सहित अनेक स्थानों पर भक्तजनों ने प्रभात फेरियां निकाल संत रविदास की महिमा का गुणगान किया।
इसी दिन संत रविदास के वचन और दोहे का पाठ किया जाता है। मुख्य कार्यक्रम कस्बे के श्री गुरु रविदास सभा व ट्रस्ट आरएस पुरा के प्रधान शामलाल कुंडल की देखरेख में संत रविदास मंदिर के सभागार में किया गया, जिसमें राज्य के पूर्व मुख्य सचिव बीआर कुंडल मुख्यअतिथि थे। उन्होंने संत रविदास की जयंती पर कार्यक्रम में मौजूद संगत को शुभकामना देने के साथ संत जी के बताए रास्ते पर चलकर सबका भला करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि संत रविदास ने समाज में ऊंच-नीच के भेद का खंडन अपने दोहे के माध्यम से किया था।
विज्ञापन

समागम में मौजूद बिमल मूनि ने प्रवचन से संगत को गुरु रविदास ने मानवता को अज्ञान से अंधकार से निकाल ज्ञान के प्रकाश की ओर लेकर गए। गुरु रविदास ने समाज के प्रत्येक वर्ग को ऊपर उठाने का महान कार्य किया। गुरु रविदास ने समाज में समानता का संदेश देकर मानव को जात पात से नहीं, बल्कि अपने कर्मों से बड़ा बनकर सेवा करने के लिए कहा, ताकि सबकी बेहतरी हो सके।
विज्ञापन

इस दौरान वीडीसी चेयरमैन दलीप कुमार, सुदेश कुमार गोगी, जनक राज, चमन लाल, महासचिव मोहन कुंडल, कोषाध्यक्ष विनोद शिवगोत्रा, दर्शन मिनिया, फकीर चंद, रमेश गोरखा, विक्की गोरखा बोधराज, पूर्व प्रधान अजय कुमार अत्री, ओम प्रकाश सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग भी मौजूद थे। बाद दोपहार भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें पहुंची संगत ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें