फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: खौड़ के परागंला गांव में पावा बिरादरी की मेल आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। आल इंडिया पावा बिरादरी की तरफ रविवार को खौड़ की पंचायत मट्टू के गांव परागंला में स्थित जय बुआ दाती केसां देवस्थान पर मेल का आयोजन धूमधाम से किया गया। इस अवसर पर बिरादरी के सभी लोगों ने भाग लिया और माथा टेक जय बुआ केसां से आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

मेल में सुबह हवन यज्ञ किया गया। 12 बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक यात्र की गई। बाद में नवविवाहित जोड़ों ने देव स्थान के ईद-गिर्द फेरे लिए (तरागे फिरे), बिरादरी की तरफ से बैठक भी की गई, जिसमें बिरादरी के प्रधान काली दास पावा ने बिरादरी के लोगों को एकता बनाए रखने और बच्चों को शिक्षित करने खासतौर पर बेटियों को जरूर शिक्षित करने के लिए कहा। उसके बाद भंडारा खोला गया, जिसमें लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। मेल में पंजाब से भी बिरादरी के लोग पहुंचे। बता दें कि मेल के मौके पर बीस के करीब नवविवाहित जोड़ों ने फेरे (तरागे) लिए और दाती का आशीर्वाद लिया कि उनका विवाहिता जीवन अच्छे से गुजरे और कोई परेशानी न आए। बिरादरी के प्रधान काली दास पावा, चेयरमैन रूप लाल पावा, टिका, पुख्खा राम, मदन लाल पावा आदि ने बताया कि इस स्थान पर साल में दो दफा मेल आयोजित की जाती है, हर मेल में लोग बढ़चढ़ कर भाग लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें