फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: हर्षोल्लास से मनाई गई सलारिया बिरादरी की मेल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अरनिया। सुहागपुर क्षेत्र में जय दाता शेर सिंह सलारिया की वार्षिक मेल रविवार को धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। माघ माह की पूर्णमासी पर बिरादरी की मेल का आयोजन किया जाता है। सलारिया बिरादरी के अलावा इलाके के लोग दूरदराज और राज्य के बाहर से भी लोगों ने दाता के दरबार में हाजिरी लगाई। हजारों श्रद्धालुओं ने माथा टेक कर कुल की कामना के लिए प्रार्थना की।
रविवार सुबह 4:00 बजे से दाता दरबार में पुजारियों और प्रबंधकों द्वारा विधिपूर्वक पूजा शुरू कर दी गई। उसके बाद हवन पूजन किया गया। पंडितों द्वारा विधिपूर्वक मंत्र उच्चारण किया गया। उसके बाद कंजक पूजन किया गया, और दाता दरबार में माथा टेकने के लिए लोग देर शाम तक हाजिरी लगाते रहे। कमेटी की तरफ से 11:00 बजे के बाद लंगर शुरू किया गया। इस मौके पर कमेटी की तरफ से बड़े पैमाने पर लोगों की सहूलियत के लिए लंगर की व्यवस्था की गई। बिरादरी के लोगों द्वारा इच्छा अनुसार खाने-पीने के स्टाल लगाए गए थे। जय दाता शेर सिंह सलारिया कमेटी के प्रबंधकों की तरफ से बिरादरी के होनहार बच्चों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

देवस्थान पर वार्षिक मेल के मौके पर कमेटी की तरफ से स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। इसमें हर प्रकार के डॉक्टरों की टीम ने लोगों की निशुल्क सेवा प्रदान की। शिविर की अध्यक्षता डॉ. जीएस सैनी द्वारा की गई।
सुबह से ही हाजिरी लगाने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ चुकी थी, जिसको लेकर अरनिया पुलिस द्वारा भीड़ को काबू करने के लिए बंदोबस्त किए गए। वाहनों को पार्किंग के अंदर लगाया जा रहा था। पुलिस द्वारा किसी भी प्रकार हुड़दंग बाजी नहीं होने दी जा रही थी। थाना प्रभारी दीपक कटोच द्वारा दाता देवस्थान पर हाजिरी लगाई गई।
विज्ञापन

मेल के आयोजन पर बच्चों के लिए झूले, खेलकूद के उपकरण, रंग बिरंगे खिलौने और अन्य आइटम बिकने के लिए लगाए गए। बड़ी संख्या में खरीदारी करते हुए भी लोग देखे गए। जय दाता शेर सिंह सलारिया की वार्षिक मेल के मौके पर बिरादरी के लोगों द्वारा दिल खोल कर नकदी सेवा प्रदान की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें