फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: श्रीनगर की तर्ज पर जम्मू में सीयूईटी का अतिरिक्त परीक्षा केंद्र बनाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। अभ्यर्थियों और छात्र संगठनों ने श्रीनगर की तर्ज पर जम्मू संभाग में भी सीयूसीटी परीक्षा के लिए अतिरिक्त परीक्षा केंद्र बनाने की मांग की है। अभ्यर्थियों का कहना है कि इससे जम्मू संभाग के दूरुह और सुदूरवर्ती इलाकों के अभ्यर्थियों को घाटी व अन्य स्थानों पर जाने से राहत मिलेगी। समीपवर्ती केंद्रों में ही आसानी से परीक्षा दे सकेंगे। अभ्यर्थी सुदेश शर्मा ने कहा कि अभ्यर्थियों की संख्या को देखते हुए एनटीए ने श्रीनगर में परीक्षा केंद्र तलाशने की संभावना बताई, लेकिन जम्मू की बात नहीं की है। जबकि, जम्मू संभाग के कुछ अभ्यर्थियों के परीक्षा केंद्र भी प्रदेश से बाहर बने हैं। अभ्यर्थियों के आग्रह पर प्रशासन ने एनटीए के साथ परीक्षा केंद्र प्रदेश में बनाने संबंधित बातचीत की। तभी 21 से 25 तक होने वाली परीक्षा स्थगित कर दी गई है।
विज्ञापन

पुंछ, राजोरी, डोडा, किश्तवाड़ जिलों में बनें केंद्र
जम्मू विश्वविद्यालय की एवीबीपी के अध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि संभाग के पुंछ, राजोरी, डोडा किश्तवाड़ आदि जिलों में राष्ट्रीय परीक्षाओं के केंद्र होने चाहिए। दूरदराज इलाकों के अभ्यर्थियों को हर परीक्षा देने के लिए जम्मू आना पड़ता है। इस वजह से उन्हें अधिक परेशानी होती है। अधिकांश अभ्यर्थी गरीब होते हैं। खर्चा वहन करना मुश्किल बात होता है। डिजिटली प्रत्येक जिले में कंप्यूटर प्रयोगशालाओं की सुविधा है। जहां पारदर्शी तरीके से परीक्षा ली जा सकती है। अभ्यर्थी, अजय, मोहित और आकाश ने कहा कि जम्मू जिले में पहले तीन परीक्षा केंद्र थे। एक सांबा में बनाया गया था, लेकिन अगर बदलाव किया जाना है तो जम्मू में भी परीक्षा केंद्र की संख्या बढ़ाई जा सकती है ताकि जिन अभ्यर्थियों का परीक्षा केंद्र बाहर बना था, वे जम्मू में ही परीक्षा दे सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें