सीआरपीएफ ने मनाया वल का 83वां स्थापना दिवस
- फोटो : RAJOURI
सुंदरबनी। उपजिले के सौदरा में सीआरपीएफ की 72वीं बटालियन मुख्यालय में मंगलवार को सीआरपीएफ का 83वां स्थापना दिवस मनाया गया। 72वीं बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर श्रीराम मीना ने बटालियन के अन्य अधिकारियों तथा जवानों के साथ शहीदी स्मारक पर पहुंचकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने क्वार्टर गार्ड पर गार्ड की सलामी ली और सीआरपीएफ के इतिहास की जानकारी दी। इस मौके पर बटालियन की ओर से कैंप के अंदर पौध रोपण, वॉलीबॉल मैच और रात्रि भोज का आयोजन हुआ। संवाद