रामबन। देश और प्रदेश में सुरक्षा पुख्ता करने के साथ ही सीआरपीएफ लोगों की सेवा के लिए भी आगे रहती है। बुधवार को लॉकडाउन के चलते जगह-जगह पर फंसे उत्तर प्रदेश के करीब 18 लोगों एवं मजदूरों के लिए सीआरपीएफ का मददगार केंद्र बना सहारा बना। सहायता मांगने पर कमांडेंट 84 बटालियन बीपी यादव के दिशानिर्देश बूम चंद्रकोट द्वितीया कमांड अधिकारी यशपाल थापा की मौजूदगी में जरूरतमंद लोगों को खाने की समाग्री वितरित की गई।