सीआरपीएफ की 161वीं बटालियन ने बुधवार को श्रीनगर के पुराने आवासीय क्षेत्र नूरबाग में कबूतरबाजी की प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस दौरान करीब 15 टीमों ने हिस्सा लिया। इस दौरान कबूतरों की बेमिसाल उड़ान और उनकी क्षमता को परखा गया। इसी के आधार पर अंक निर्धारित किए गए। देर शाम तक चली इस प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार दिए गए। सीआरपीएफ के अधिकारियों ने बताया कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य उन नौजवानों को प्रोत्साहित करना था जो किसी खेल से नहीं जुड़े हैं और कबूतरबाजी का शौक रखते हैं। यह लोगों से कनेक्टिविटी और युवाओं को नशे से दूर रखने का प्रयास है।