बारामुला जिले के सोपोर कस्बे में सीआरपीएफ(केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल) के एक जवान की मौत हो गई है। जवान उत्तर प्रदेश का निवासी था। जिसकी पहचान इंस्पेक्टर हसीन खान के रूप में हुई है। एक अधिकारी ने बताया कि सोपोर कस्बे के अमरगढ़ में तैनात 177-बटालियन इंस्पेक्टर हसीन खान की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। कानूनी और चिकित्सीय औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव को घर भेजा जाएगा।