श्रीनगर। अमर सिंह क्लब के पास सीआरपीएफ के बंकर और गेट पर पेड़ गिरने से शनिवार को सीआरपीएफ का एक जवान घायल हो गया। सूत्रों के अनुसार, तेज हवा के कारण पेड़ उखड़ कर सीआरपीएफ के बंकर पर गिर गया। इससे एक जवान घायल हो गया। उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। देर शाम तक उक्त जवान की हालत खतरे से बाहर बताई गई। ब्यूरो