फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पुंछ में पेट्रोल पंपों पर भीड़, प्रशासन ने कहा - ईंधन की कमी नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। नगर में मंगलवार देर शाम पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल-डीजल भरवाने के लिए वाहनों के साथ लोगों की भीड़ जुट गई। इससे अफरातफरी का माहाैल बन गया। पंप कर्मियों के हाथ-पांव फूल गए। बस अड्डे पर तैनात पुलिस फ्लाइंग स्क्वायड ने पहुंचकर भीड़ को नियंत्रित किया। पंपों पर अनियंत्रित भीड़ की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की कि जिले में ईंधन की कोई किल्लत नहीं है। खाद्य एवं जनवितरण विभाग के सहायक निदेशक खलील अहमद बांडे ने कहा कि अफवाह पर ध्यान न दें। जिले में नियमित सप्लाई आ रही है। जिला प्रशासन ने अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें