फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: किसान बोले - बारिश-ओलावृष्टि से 60% गेहूं की फसल बर्बाद

विज्ञापन
विज्ञापन
दोमाना। फ्लायं मंडाल में बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया है। खेतों में गेहूं की फसल गिर गई है। किसानों के अनुसार इस बार अच्छी पैदावार की उम्मीद थी लेकिन अचानक बदले मौसम ने हालात बिगाड़ दिए हैं। 60 फीसदी से अधिक गेहूं की फसल बर्बाद हो चुकी है। किसान विनोद चौधरी, पूर्व सरपंच बलबीर सिंह ने कहा कि गेहूं के दाने काले पड़ने से फसल बाजार में बेचने योग्य नहीं रही है। कुलदीप सिंह, स्वर्ण लाल चौधरी ने बताया कि उन्होंने फसल के सहारे कर्ज चुकाने की योजना बनाई थी लेकिन अब लागत निकालना भी मुश्किल हो गया है। उन्होंने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। कृषि विभाग के एसडीएओ मढ़ खालिद खान ने बताया कि अधिकारियों की टीम नुकसान का आकलन कर रही है। रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें