फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू में ड्रग तस्करी में महिला गिरोह भी सक्रिय

Fri, 07 Oct 2016 11:33 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
ड्रग्स स्मगलिंग - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
मादक पदार्थों की तस्करी में महिलाओं की संख्या बढ़ती जा रही है, वहीं पुलिस ने भी इनके खिलाफ शिकंजा कसा है। एक साल में पुलिस ने सात महिलाआें को मादक पदार्थों समेत पकड़ा है। इन महिलाओं का अंतर राज्यीय गिरोह जम्मू कश्मीर मेें काम कर रहा है।
विज्ञापन


पुलिस की सख्ती से बचने के लिए ड्रग तस्कर महिलाओं का उपयोग कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि महिला पुलिसकर्मी भी इस तस्करी में सहयोग कर रही हैं।पुलिस आंकड़ों के अनुसार महिलाओं के नशे के व्यापार में शामिल होने के मामले पहले देसी शराब व लाहन निकालने तक ही सीमित थे।

अब महिलाएं घातक ड्रग के व्यापार में भी शामिल हो रही हैं। इन महिलाओं के ड्रग के सेवन के अलावा इसकी तस्करी से भी नाम जुड़ने लगा है। चरस, गांजा, अफीम, हेरोइन का सेवन जम्मू में लगातार बढ़ रहा है। पुलिस ने भी आपरेशन संजीवनी के तहत विशेष अभियान चलाया है।
विज्ञापन


अभी तक पकड़ी गईं महिलाओं में से तीन पंजाब, बिहार और असम की नागरिक हैं। एसएसपी जम्मू सुनील गुप्ता के अनुसार बिहार की एक महिला भी वीरवार को पकड़ी गई है। पुलिस में जो लोग इनका सहयोग कर रहे हैं। उन पर भी नजर रखी जा रही है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें