फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दामाद की मोहब्बत में डूबी महिला ने रची कत्ल की साजिश, फिर शौहर को कुल्हाड़ी से कटवा दिया

Tue, 16 Jun 2020 02:04 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजोरी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जम्मू संभाग में राजोरी जिले के पंजन्नारा के जंगलों में 11 जून को मिले अज्ञात शव की गुत्थी सुलझ गई है। एक महिला ने अपने दामाद के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी थी। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। सूत्रों के मुताबिक हत्या की साजिश अवैध संबंधों को लेकर रची गई। दोनों आरोपियों के खिलाफ कंडी थाने में मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


एसएसपी चंदन कोहली ने बताया कि 11 जून को पुलिस स्टेशन कंडी को सूचना मिली थी कि एक अज्ञात शव पंजन्नारा वन क्षेत्र में पड़ा है। एसएचओ मुस्तज अहमद ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से उसकी शिनाख्त कराई। उसकी पहचान सकरी गांव के बुल्ला निवासी मोहम्मद शरीफ (45) के रूप में हुई।  

फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए कंडी अस्पताल भेज दिया गया, जहां डॉक्टरों के एक बोर्ड ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया। वहीं एक विशेष जांच दल ने मुस्तज अहमद, अतिरिक्त एसपी लियाकत अली की देखरेख में डिप्टी एसपी जहीर अब्बास ने मामले की जांच शुरू की। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन

इस दौरान कई संदिग्धों को हिरासत में लेने के बाद मृतक के दामाद मोहम्मद लतीफ प्रमुख संदिग्ध के रूप में सामने आया। शुरुआती जांच में उसने कुछ नहीं बताया लेकिन बाद में उसने ससुर की हत्या एक साजिश के तहत करना स्वीकार किया, जिसमें उसकी सास भी शामिल रही।

घटनाक्रम में सामने आया कि 8 जून को उसका ससुर मोहम्मद शरीफ को पंजंरा निवासी उसके दामाद मोहम्मद लतीफ ने फोन किया और वो दोनों बैल खरीदने के लिए पटली ढोक की ओर निकल गए। वे जंगल के रास्ते से जा रहे थे, तभी मोहम्मद लतीफ ने साथ ले रखी कुल्हाड़ी से वार कर ससुर की हत्या कर दी, और मृतक के पास बैल खरीदने के लिए जो पैसे थे, वो लेकर फरार हो गया।  

शरीफ की पत्नी गुंजन बेगम को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया, जिसने अपराध में शामिल होने और पति की हत्या की साजिश में अपनी भूमिका को स्वीकार किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें