फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौ फुट गहरी खाई में गिरी गाड़ी दो मरे, आठ घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
देर रात चिनैनी क्षेत्र में हुए हादसे में एक सवारी वाहन अनियंत्रित होकर सौ फुट गहरी खाई में जा गिरा। जिसमें वाहन सवार दो सवारियों की मौत हो गई जबकि आठ लोग घायल हैं।
विज्ञापन


गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया है। हादसे के बाद वाहन के खाई में गिरने की वजह से काफी देर तक हादसे की जानकारी ही नहीं लग सकी। इसके चलते घायलों की हालत ज्यादा गंभीर हो गई।

जानकारी के अनुसार सवारियों को लेकर एक महिंद्रा वाहन देर रात चिनैनी के लिए चला था। इसी बीच रात दो बजे के करीब वाहन अनियंत्रित होकर सौ फुट गहरी खाई में जा गिरा।
विज्ञापन

विज्ञापन

अस्पताल में दो ने तोड़ा दम

हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। लेकिन अंधेरा होने के कारण किसी को हादसे की जानकारी नहीं हो पाई। हादसे में दो महिलाओं ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घायल हुए लोगों ने जैसे तैसे सूचना परिजनों को दी।

इसी बीच पुलिस को भी जानकारी लगी तो वह भी मौके पर पहुंच गई। सुबह भोर होने पर सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां जम्‍मू के नगरौटा निवासी 48 वर्षीय फातिमा बीबी और 70 साल की तारा बीबी निवासी मीरा साहिब को मृत घोषित कर दिया गया।

वहीं बाकी घायलों को चिनैनी के उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से हालत गंभीर होने पर मोहम्मद रफीक को जिला अस्पताल उधमपुर के लिए रेफर कर दिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें