पलोड़ा स्थित बीएसएफ कैंप में रविवार को एक सैन्यकर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कांस्टेबल केआर मांजू पुत्र रजाना कर्नाटक का रहने वाला था। मौजूदा वक्त में वह 163 वाहिनी रोजारी में तैनात था। रविवार सुबह उसे बीएसएफ कैंप पलोड़ा में संदिग्ध परिस्थितियों में बेसुध पाया गया। इस दौरान अन्य जवानों ने उसे जीएमसी में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत करार दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी शवगृह में रखा गया है।