फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर सूना पड़ा था चोरों ने खंगाला और ले गए जेवर

Sat, 04 Oct 2014 11:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
चोरी की घटनाएं बढ़ने लगी है। दोमाना थाना अंतर्गत सेरी रख इलाके में शनिवार की तड़के चोरों ने सूने घर से गहने चुरा लिए। पुलिस ने सुरिंद्र कुमार की शिकायत पर चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक सुरिंद्र कुमार ने सुबह उठकर देखा तो उनके घर की अलमारी का लॉकर टूटा हुआ था। इसमें रखे सोने के गहने गायब थे। उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी।

पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही जांच को आगे बढ़ाते हुए पीड़ित के ब्यान दर्ज कर लिए हैं। सुरिंद्र कुमार ने शिकायत में लाखों रुपये कीमत के गहने और जरूरी सामान चोरी होने की जानकारी दी है।
विज्ञापन


वहीं गांधीनगर थाना अंतर्गत संजय नगर इलाके में अज्ञात लोगों ने एक महिला के घर में सेंध लगाकर वहां से लाखों रुपये की कीमत के सोने के गहने चुरा लिए। संजय नगर निवासी सत्या देवी के मुताबिक चोर उसके घर की तिजोरी से चार सोने की चूड़ियां, एक मंगलसूत्र, एक जोड़ी कान की बालियां, एक अंगूठी और 20 हजार रुपये नकद चुरा कर ले गए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें