क्षेत्र में चोरों का आतंक इस कदर है कि लोगों के अगर घर से उनके मनमाफिक कुछ नहीं मिले तो चिट्ठी लिख कर छोड़ जाते हैं कि हमें आप के घर से चोरी करने लायक कुछ नहीं मिला, इसलिए दोबारा फिर आएंगे। ऐसा की वाकया दोमाना थाना के अंतर्गत मुट्ठी के गणेश विहार क्षेत्र में सामने आया।
शनिवार और रविवार की मध्य रात्रि को चोर बंसी लाल बट्ट के घर में घुसे, उनके घर में रखा ड्राई फ्रूट खाया और उनको चोरी के लिए उनके मनमाफिक कोई चीज नहीं मिली तो चिट्ठी लिखकर छोड़ गए।
चिट्ठी में लिखा था कि हमने चोरी नहीं करनी थी। किसी के कहने पर हम आपके घर में चोरी करने को घुसे थे, लेकिन आप के घर में चोरी करने लायक कुछ नहीं मिला। हम दोबारा आएंगे।