फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर: एक्साइज विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों कनाल जमीन पर नशे की खेती को किया नष्ट

Sun, 25 Sep 2016 09:26 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
ड्राग्स - फोटो : Demo Pic.
विज्ञापन
कश्मीर में आतंक की आड़ में बड़े पैमाने पर नशे की खेती की जा रही है। आबकारी विभाग ने कश्मीर में 2678 कनाल जमीन पर भुक्की को नष्ट किया। भुक्की से ही अफीम जैसा खतरनाक नशा तैयार होता है और देश-विदेशों में इसकी सप्लाई की जा रही है। 
विज्ञापन


कश्मीर के कई हिस्सों में भुक्की की खेती की जा रही है। उत्तरी अनंतनाग में इसकी खेती सबसे अधिक हो रही है। भुक्की की खेप कश्मीर से जम्मू तक सप्लाई हो रही है। पंजाब से आने वाले ट्रकों से भी भुक्की की तस्करी की जा रही है।

सूत्रों के अनुसार कश्मीर में ही भुक्की से अफीम तैयार हो रही है। अफीम को ही आगे भी तस्करी करके भेजा जा रहा है। सीमा पार से मादक पदार्थों की तस्करी की जा रही है, जिसमें जानलेवा मादक पदार्थ शामिल हैं। इन पदार्थों की भी तस्करी की जा रही है।
विज्ञापन


आबकारी विभाग के कमिश्नर सेरिंग आंगचुक के अनुसार कश्मीर में 2678 कनाल जमीन से भुक्की की खेती को नष्ट किया गया है। इसमें से चरस की छल्लियां भी शामिल हैं। विभाग ने विशेष अभियान छेड़ा है औैर कई जगह पर छापे भी मारे गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें