राजोरी के दस्स्ल निवासी 11वीं कक्षा की एक छात्रा ने अपने घर में आत्महत्या का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि रूबीना कोसर ने मंगलवार की सुबह अपने घर में पहले जहर निगला और बाद में फंदा लगा लिया। सुबह करीब छह बजे जब छात्रा के पिता उसे जगाने के लिए उसके कमरे में गए तो वहां फंदे से लटका उसका शव मिला।
तुरंत इस बात की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया। पोस्टमार्टम के लिए शव को जिला अस्पताल लाया गया। प्राथमिक जांच में डाक्टरों ने पाया कि छात्रा ने पहले कोई जहरीला पदार्थ निगला और बाद में फंदा लगाया है।
वहीं पुलिस ने रहस्यमय परिस्थितियों में मौत का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। एसएचओ यशपाल सिंह जम्वाल ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई आगे बढ़ेगी। वहीं छात्रा द्वारा आत्महत्या करने के पीछे के कारणों का पता नहीं चल पाया है।