मनवाल पुलिस चौकी अंतर्गत जंद्रहा इलाके में वीरवार को एक अनियंत्रित मेटाडोर ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इस हादसे में डंसाल निवासी इशान बेग (25) घायल हो गया।
राहगीरों ने घायल इशान को पहले डंसाल के अस्पताल में भर्ती करवाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने युवक की हालत गंभीर देखते हुए उसे जीएमसी रेफर कर दिया गया।
इसके अलावा शहर और आसपास इलाकों में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। दूसरे हादसे में कालूचक्क में स्कूटी की टक्कर से तालाब तिल्लो निवासी गुरदीप सिंह (25) घायल हो गया। तीसरा हादसा होटल एशिया के नजदीक के हुआ।
यहां मोटरसाइकिल स्लिप होने से गोल गुजराल निवासी रविंद्र सिंह (3) घायल हो गया। चौथा हादसा बाड़ी ब्राह्मणा इलाके में हुआ। एक मोटरसाइकिल डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में कालाकोट निवासी संजय (19) घायल हो गया।
पांचवें हादसे में सिद्दड़ा में कार और स्कूटर की टक्कर हो गई। इस हादसे में तीन लोग घायल हो गए। इनमें मजीन, बत्रा निवासी तिलक राज (50), छन्नी निवासी सलमान (20) और अक्षत शामिल है।
जानीपुर में मोटरसाइकिल स्लिप होने से पलौड़ा निवासी विक्रम (22) घायल हो गया, जबकि मिश्रीवाला में बाइक अनियंत्रित हो कर पलट गई। इस हादसे में अखनूर निवासी निशू (26) घायल हो गया।