मासूम बच्ची से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने एक पीड़िता के ही गांव के एक युवक भगवान दास (38) को हिरासत में लिया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर बच्ची का मेडिकल करवाने के बाद मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार रविवार शाम को 13 साल की बच्ची खेतों की ओर शौच के लिए जा रही थी। उसे खेतों की ओर जाते देख मोहल्ले में ही रहने वाला भगवान दास बच्ची के पीछे चला गया।
मौका पाकर उसने मासूम बच्ची से दुष्कर्म किया। किसी तरह बच्ची ने शोर मचाया तो मोहल्ले वाले वहां पहुंच गए। लोगों को आता देख भगवान दास वहां से भागने में सफल रहा। बच्ची ने सारी बात लोगों को सुनाई तो लोग स्थानीय पुलिस चौकी पहुंचे।
पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को देर रात तक हिरासत में ले लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आरपीसी की धारा 376 में मामला दर्ज करवाया है।
आरोपी मोहल्ले में अकेला ही रहता है। उसके मां-बाप की मृत्यु हो चुकी है। दिहाड़ी लगा कर वह अपना गुजारा करता है।