जीवन नगर रणबीर नहर में डूबे एक छात्र का शव बुधवार सुबह सर्च आपरेशन चला कर ढूंढ निकाला। सतवारी पुलिस ने जंस्कार, कारगिल निवासी रिंगजिंग नरवो (17) के शव का पोस्टमार्टम करवा शव
परिवार के हवाले कर दिया है।
इसके लिए नहर का पानी बंद करवाया गया था, फिर कड़ी मशक्कत के बाद एसडीआरएफ की टीम ने सर्च आपरेशन कर शव की तलाश कर ली गई। घटना मंगलवार शाम चार बजे
जीवन नगर में हुई।
पुलिस के मुताबिक रिंगजिंग नरवो अपने परिवार के सहित जीवन नगर में कोई सामान लेने आया था। मंगलवार शाम को वह जीवन नगर रणबीर नहर के पास गया था और देर शाम तक नहीं लौटा। परिवार के
सदस्यों ने पुलिस को बताया तो छानबीन में पता चला कि वह नहर में डूब गया है।
सर्च अभियान चलाया, लेकिन छात्र का कुछ पता नहीं चला। अंधेरा होने पर बुधवार सुबह सर्च आपरेशन शुरू किया। रणबीर नहर का पानी बंद करवाकर युवक की तलाश की तो शव मिला।
पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा शव परिवार को सौंप दिया। इसके साथ ही धारा 174 के तहत मामला दर्ज करके परिवार के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है।