फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आनलाइन फ्राड: नाइजीरियन नागरिकों को ले गई पंजाब पुलिस

Wed, 29 Apr 2015 07:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
आनलाइन धोखाधड़ी मामले में पकड़े गए नाइजीरियन नागरिकों को पंजाब पुलिस पूछताछ के लिए लुधियाना ले गई है। यहां आरोपियों की शिकायत पर इनसे पूछताछ की जाएगी। इन आरोपियों ने पंजाब, हैदराबाद और मुंबई के लोगों को भी आनलाइन चूना लगाया था।
विज्ञापन


इसके बाद संबंधित राज्यों की पुलिस ने जम्मू पुलिस से संपर्क कर इन्हें सौंपने के लिए कहा था। जम्मू पुलिस ने पूछताछ करने के बाद सभी को अंबफला जेल में भेजा था। यहां ये दो हफ्तों की ज्यडिशियल रिमांड पर हैं।

अंबफला जेल से पंजाब पुलिस नाइजीरिया के रहने वाले जार्ज टोबचुकू, फ्रेंक उजोर, इफियान उजोएकी और ग्रेस ओकालिका महिला को अपने साथ ले गई है। पुलिस ने इनके पास से आठ मोबाइल फोन, पासपोर्ट, 13 सिम कार्ड, मेमोरी कार्ड बरामद किया था।
विज्ञापन


पंजाब पुलिस पूछताछ के बाद जम्मू पुलिस को सौंपेगी। गांधी नगर के एसएचओ परमजीत सिंह ने बताया कि आरोपियों से अभी और पूछताछ की जानी है। पंजाब पुलिस के बाद मुंबई और हैदराबाद में भी इनसे पूछताछ होगी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें