जम्मू संभाग में पीडीडी (बिजली विकास विभाग) के मुख्य अभियंता के पति की हत्या कर दी गई। घटना ग्रेटर कैलाश इलाके की है। मृतक के परिजनों ने घर में काम करने वाले नौकर पर शक जताया है। बताया जा रहा है कि घर में रखा पैसा, सोना और गाड़ी गायब है। साथ ही इस वारदात के बाद से नौकर भी फरार है।
ग्रेटर कैलाश में सोमवार को पीडीडी के मुख्य अभियंता के पति की हत्या होने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक के परिजनों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। हालांकि अभी तक परिजनों ने किसी पर इस हत्या का आरोप तो नहीं लगाया है लेकिन घर में काम करने वाले नौकर पर शक जताया है। बताया जा रहा है कि इस घटना के बाद से नौकर फरार है। साथ ही घर में रखा पैसा, सोना और गाड़ी भी गायब है।