फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली के खंभे से बाइक टकराने से एक की मौत

Wed, 12 Nov 2014 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क के किनारे लगे खंभे से बाइक के टकराने से एक की मौत हो गई। उसे गंभीर हालत में जीएमसी जम्मू ले जाया गया था। हादसे में एक अन्य घायल का इलाज जीएमसी में चल रहा है।
विज्ञापन


हादसा सीमावर्ती गांव फलोरा में हुआ। बासपुर निवासी कुलविंद सिंह (21) और रामगढ़ निवासी सुरजीत सिंह (45) बाइक नंबर जेके 02 एडी 6365 से जा रहे थे।

मोटरसाइकिल को कुलविंद्र चला रहा था। फलोरा के पास पहुंचने पर वह नियंत्रण खो बैठा और बाइक खंभे से टकरा गई।

हादसे में दोनों को चोटें आईं। कुलविंद्र के सिर में अंदरूनी चोट आई थी। दोनों को स्थानीय लोगों ने आरएस पुरा उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से जीएमसी रेफर कर दिया गया। वहां कुलविंद्र की मौत हो गई। सुरजीत का जीएमसी में ही उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त कुलविंद्र बाइक के साथ सीधे से टकरा गया था, जिससे उसे अधिक चोटें आईं। वहीं सुरजीत उछलकर सड़क पर जा गिरा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें