फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक से टकराई कार, चालक की मौत

Sun, 11 Sep 2016 01:44 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
Accident - फोटो : Demo Pic.
विज्ञापन
जम्मू-पठानकोट नेशनल हाईवे पर एक आल्टो कार ट्रक के पीछे टकरा गई, जिससे कार चला रहा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जीएमसी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन


इस संबंध में गंग्याल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार सज्जन सिंह (65) निवासी सैनिक कालोनी बाड़ी ब्राह्मणा से जम्मू की तरफ कार में आ रहे थे।

बताया गया कि जैसे ही सज्जन सिंह कालूचक ग्रेटर कैलाश मोड़ के पास पहुंचे तो उनकी कार आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई, जिससे सज्जन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


हादसे के बाद आसपास के लोग घटना स्थल पर जमा हो गए और घायल सज्जन सिंह को कार से बाहर निकाल कर अस्पताल लेकर गए। यहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

एक अन्य मामले में जीएमसी में सड़क हादसे में घायल होकर भर्ती व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक राजेश कुमार कठुआ के मुट्ठी जगीर का रहने वाला था। तीन सितंबर को वह बाइक फिसलने से घायल हो गया था।

इसके बाद से ही उसका उपचार जीएमसी में चल रहा था। शनिवार को राजेश की मौत हो गई। एक अन्य सड़क हादसे में बाड़ी ब्राह्मणा इलाके में एक कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से दो लोग घायल हो गए। घायलों में कठुआ की रिंपी और विजयपुर का बंटी शामिल है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें