जम्मू के बाबे मंदिर रोड पर एक व्यक्ति को मिनी बस ने टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी के शवगृह में रखा है। हालांकि, उसे हादसा होने के बाद अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने इसे लेकर केस दर्ज कर लिया है।
मिनी बस चालक को पकड़ लिया गया है।मृतक मोहम्मद शफीक बाहु फोर्ट का रहने वाला था। बताया जाता है कि उक्त व्यक्ति पैदल ही आ रहा था। तभी मिनी बस ने उसे कुचल दिया। हादसा होने के बाद स्थानीय लोग जमा हो गए।
पास में ही बाग ए बाहु पुलिस स्टेशन में इसकी जानकारी दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। वहीं प्रेम नगर के रहने वाले राकेश कुमार को एक कार ने टक्कर मार दी। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया।