सांबा में सड़क पार करते वक्त लाल सिंह (70) निवासी सांबा को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार कर घायल कर दिया। मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे जीएमसी में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।