पौनी चक्क इलाके में सड़क दुर्घटना में घायल बुजुर्ग ने जीएमसी में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस की ओर से शव का पोस्टमार्टम करा परिवार वालों को सौंप दिया गया है। पुलिस की ओर से आरोपी वाहन चालकों की तलाश की जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार पौनी चक्क इलाके में शुक्रवार सुबह 10 बजे सड़क पार करते वक्त चंदा राम (70) निवासी सारी बस्ती को चार पहिया वेगनार कार ने टक्कर मार दी। आरोपी वाहन चालक मौके से फरार हो गए।
आसपास मौजूद लोगों ने बुजुर्ग को इलाज के लिए जीएमसी में भर्ती कराया, लेकिन इस दौरान उसने दम तोड़ दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।