फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

400 करोड़ वाले सैफरन मिशन पर घोटाले की आंच

Fri, 04 Sep 2015 12:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य में चार सौ करोड़ वाले राष्ट्रीय सैफरन मिशन के लागू होने की जांच होगी। देखा जाएगा कि इसे लागू किया भी गया या नहीं। चार जिलों में इसे लागू किया जाना था। कृषि मंत्री गुलाम नबी लोन ने वीरवार को एक उच्च स्तरीय बैठक में इसके निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


पुलवामा, बड़गाम, किश्तवाड़ और श्रीनगर जिलों के अतिरिक्त उपायुक्त इन जिलों में जांच करेगी। इन्हीं चारों जिलों में इस मिशन को लागू किया गया है। एक महीने के भीतर अधिकारी अपने अपने जिले की रिपोर्ट पेश करेंगे।

बैठक में सिंचाई, तकनीक, सैफरन भूमि पर अवैध निर्माण और सर्वे कराने जैसे मुद्दों पर भी विस्तार से बात हुई। अधिकारी अपनी जांच में बताएंगे कि इस मिशन के तहत कितना पैसा खर्च किया गया।
विज्ञापन


कितना पैसा आया और कितना इसका लाभ मिला। कृषि विभाग को मंत्री ने निर्देश दिए हैं कि मशीनरी और अन्य लेने के लिए एक व्यापक नीति बनाएं। किसानों को सैफरन का अच्छा बीज देने पर भी बल दिया गया।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें