फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन को छेड़ने वाले पर भाई ने किया जानलेवा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के अति व्यस्त पांजा चौक में रविवार की शाम को एक दिल दहला देने वाली घटना घटी। एक वाहन में सवार युवती से छेड़छाड़ करने वाले युवक को उसके भाई (युवती के) ने चाकू मारकर जख्मी कर दिया।
विज्ञापन


घायल को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर होने पर उसे जीएमसी जम्मू रेफर कर दियागया। एसएसपी (राजोरी) राजेश्वर सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में यह छेड़छाड़ का मामला सामने आया है।

मिली जानकारी के अनुसार आरोपी युवक अपनी बहन के साथ मेटाडोर में किसी रिश्तेदार के पास जा रहा था। इसी दौरान वाहन में बैठे एक युवक ने उसकी बहन के साथ छेड़छाड़ की।
विज्ञापन

Trending Videos
विज्ञापन

उसने कपड़े फाड़ने का प्रयास किया था

गुस्साए भाई ने तेज धार चाकू निकाल उस पर हमला बोल दिया। इससे पीड़ित युवक के गले, बाजू और पेट में चोट आई। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने तुरंत उसे जिला अस्पताल पहुंचाया।

जिला अस्पताल के उप चिकित्सा अधीक्षक डा राकेश शर्मा के अनुसार घायल मोहम्मद शकील (निवासी चौधरीनाड़) के गले और बाजू पर काफी गहरे घाव हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे जम्मू रेफर कर दिया गया है।

एसएसपी के अनुसार पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवक की बहन को भी पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

राजोरी पुलिस थाने के बाहर मिली आरोपी युवक की बहन ने अमर उजाला को बताया कि उस युवक ने वाहन में उसके साथ पहले छेड़छाड़ की। छेड़छाड़ का विरोध करने पर उसने कपड़े फाड़ने का प्रयास किया। भाई ने मेरी इज्जत बचाने की खातिर उस पर चाकू से हमला किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें