केरोसिन गिरने से एक महिला आग की चपेट में आ गई। ढोपरी, पुंछ निवासी नजीर अख्तर (30) को पहले जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
वहां प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने महिला को जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया। डाक्टरों के मुताबिक, महिला साठ फीसदी झुलस चुकी है और उसकी हालत गंभीर है। पुलिस इस घटना की जांच में जुट गई है।