फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रियासी हत्याकांड: पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी के बिड्डा मोड़ दंपित्त हत्या मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। हत्या के मुख्य आरोपी माने जा रहे मृतक बबलू के भाई दिनेश को दबोच लिया गया है। दिनेश ने पुलिस को काफी कुछ जानकारी दी है। हत्या का एक अन्य आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से बाहर है।
विज्ञापन


जिसको आज पकड़े जाने की उम्मीद है। इस बात का भी खुलासा हुआ है कि लापता आठ महीने की बच्ची की मौत हो गई है। उसे चलती गाड़ी से फेंक दिया गया था। पुलिस ने आरोपी से जाइलो कार भी जब्त की है।

हरियाणा के पलवल गई टीम ने आरोपी दिनेश को पलवल में ही दबोचा। हत्या का मुख्य कारण प्रापर्टी ही बताया जा रहा है। हालांकि दिनेश ने अभी यह नहीं कबूला कि उसने ही अपने भाई की हत्या की। वह अपने दसरे साथी पर आरोप लगा रहा है।
विज्ञापन


दिनेश ने पुलिस को बताया कि घटना के दिन बिड्डा मोड़ के पास ही उन्होंने आठ माह की बच्ची को चलती कार से जाइलो से फेंक दिया था। इससे माना जा रहा है कि बच्ची की मौत हो चुकी है, लेकिन अभी बच्ची की तलाश नहीं की गई है। सोमवार को आरोपी को घटनास्थल पर ले जाया जाएगा और वो जगह देखी जाएगी यहां पर बच्ची को फेंका।
विज्ञापन

प्रापर्टी है हत्या का कारण

सूत्रों की मानें तो हत्या का कारण दंपित्त की प्रापर्टी है। बबलू का अपना घर है, एक जाइलो गाड़ी, बुलेट मोटरसाइकिल और कुछ अन्य प्रापर्टी भी है। इसे हड़पने के लिए दिनेश ने अपने पड़ोस में रहने वाले अन्य युवक विक्की से प्लान बनाया।

वहां से सभी लोग जाइलों में कटड़ा में वैष्णो देवी के दर्शन करने के लिए आए। हत्याकांड को किस तरह से अंजाम दिया। पुलिस इसकी जांच कर रही है।

आरोपियों की पकड़ के लिए पुलिस ने दो टीमों को भेजा था। एक टीम ने आरोपी निदेश को दबोच लिया और दूसरे आरोपी विक्की की पकड़ के लिए पुलिस अभी हरियाणा में ही है। दूसरा आरोपी भी पुलिस की गिरफ्त में है। उसको ट्रेस कर लिया गया है। आज पकड़े जाने की उम्मीद है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें